CM Raksha Bandhan Gift: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर अपने दो बच्चों के साथ फ्री में कर सकेंगी सफर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CM Raksha Bandhan Gift

CM Raksha Bandhan Gift : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की लाखों महिलाओं को रक्षाबंधन का गिफ्ट दे दिया है। हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन के मौके पर महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी। इसके अलावा 15 साल तक के दो बच्चों को भी कोई टिकट नहीं लगेगा। इसके लिए परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिए गए है।

CM Raksha Bandhan Gift

दरअसल, इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके चलते सैनी सरकार ने महिलाओं को फ्री में यात्रा कराने का ऐलान किया है। इसके तहत 18 जून की दोपहर 12 बजे से लेकर 19 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं का कोई टिकट नहीं लगेगा। सीएम के आदेश के बाद परिवहन विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही है। महिलाओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके लिए अतिरिक्त बसों को रूटों पर उतारा जाएगा और इसके अलावा बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

हुड्डा सरकार ने शुरू की थी CM Raksha Bandhan Gift

दरअसल, हरियाणा की पूर्व कांग्रेस सरकार में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साल 2014 में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की शुरुआत की थी। तब से यह ऐलान हर साल रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए किया जा रहा है। इस बार 36 घंटों तक महिलाएं मुफ्त में सफर कर पाएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top